
पुणे में रह रहे हापुड़ निवासी युवक में डेंगू की पुष्टि
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुणे में रह रहे जनपद हापुड़ के युवक में डेंगू की पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड निवासी एक युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पुणे की एक आईटी कंपनी में काम करता है और फिलहाल पुणे में ही रह रहा है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संवेदनशील इलाकों में जांच अभियान चलाया। टीम द्वारा डेंगू के 172 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं, जिनकी एलाइजा जांच कराई जा रही है।
इसके अलावा चिकनगुनिया की जांच के लिए भी सैंपलिंग की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने उन स्थानों को भी संवेदनशील श्रेणी में रखा है, जहां पिछले वर्ष डेंगू के मामले सामने आए थे।
अधिकारियों के मुताबिक, बारिश के बाद डेंगू का लार्वा पनपने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी और जांच कर रही है।
जिला मलेरिया अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि स्वर्ग आश्रम रोड निवासी युवक की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, हालांकि युवक वर्तमान में पुणे में रह रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एहतियात के तौर पर सैंपलिंग और जांच का अभियान जारी है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




















