
डायग्नोस्टिक सेंटर व अस्पताल के संचालन पर रोक लगाने की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनकल्याण समिति हापुड़ के तत्वावधान में हापुड़ की पाश कालोनी राजेंद्र नगर व अमरदीप कालोनी को नागरिकों व महिलाओं ने गुरुवार को हापुड़ कलैक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी कार्यालय में एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने आवासीय कालोनी राजेंद्र नगर व अमरदीप में संचालित डायग्नोस्टिक सेंटर व एक अस्पताल के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है। प्रदर्शनकारी महिलाओं व पुरुषों का कहना था कि डायग्नोस्टिक सेंटर से निकलने वाले रेडियएशन से बुरा असर पड़ रहा है। जबकि निर्माणाधीन बहुमंजिले अस्पताल के संचालन के शुरु होने पर कालोनी में यातायात बाधित होगा और जन सुविधाएं प्रभावित होंगी। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन अस्पताल मानचित्र आवासीय में स्वीकृत है जबकि आवासीय इलाके में व्यवसायिक गतिविधियों को अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने डायग्नोस्टिक सेंटर व अस्पताल के संचालन पर रोक लगाने की मांग की।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






















