👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएस आईएस से करने पर हापुड़ के हिंदु संगठनों नें रोष व्यक्त किया है। और कांग्रेस नेता के विरुद्ध देश द्रोह का मुकद्दमा दर्ज करने की मांग की है। श्री राम लीला समिति हापुड़ के प्रधान रवींद्र गुप्ता वि विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल चोटी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने शहर कोतवाल को एक तहरीर दी औरकहा कि कांग्रेस नेता ने हिंदुत्व को आतंकी बताकर हिंदू धर्म के अनुयायियों की भावना को ठेस पहुंचाई है। कांग्रेस नेता के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया जाए।





















