
👁 10 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी बृजघाट पर प्रत्येक दिन होने वाली मां गंगा की आरती में भक्तों द्वारा दिए जा रहे दान (चंदे) की आय-व्य्य का हिसाब को लेकर हिंदू संगठन ने ज्ञापन सौंपा। बताया जा रहा है कि आय व्यय उपलब्ध नहीं कराया गया जिस कारण पुनः हिंदूवादी संगठन भगवा रक्षा वाहिनी व गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट के नगरवासियों द्वारा SIT जांच की माँग करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर के माध्यम से सौपा गया। साथ में विनय सागर , चिंटू शर्मा , प्रेम कुमार शर्मा , दुलीचंद , दीपक , सोनू शर्मा , विनोद कुमार यश कुमार , रोहित , आकाश , अरुण कुमार आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651

























