
समाज निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका
हापुड सीमन (ehapurnews.com):बेसिक शिक्षा परिषद अंतर्गत स्कूल चलो अभियान एवं प्रवेश उत्सव के द्वितीय चरण के कार्यक्रम का आयोजन महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज गढ़मुक्तेश्वर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर हुण, विशिष्ट अतिथि विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया जिला मंत्री भाजपा महिला मोर्चा पिंकी त्यागी व क्षेत्र के जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।अतिथि गणों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी द्वारा कार्यक्रम के आयोजन उद्देश्य एवं लक्ष्यों से अवगत कराया गया क़ि 6 से 14 आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे का नामांकन विद्यालय में कर जनपद में शत प्रतिशत नामांकन के लक्ष्य को पूरा करना है ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित में रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा साक्षरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जनप्रतिनिधि एवं समाज की भागीदारी की आवश्यकता को बताया गया। विधायक हरेंद्र तेवतिया द्वारा कहा गया कि प्रत्येक बच्चे में अलग प्रतिभा होती है और शिक्षक उसको निखारने का काम करते हैं इसलिए समाज के निर्माण में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है। विद्यालय में सर्वाधिक नामांकन कराने के लिए प्रत्येक ब्लॉक से दो प्रधान अध्यापक को सर्टिफिकेट प्रदान कर अतिथि गणों द्वारा सम्मानित किया गया। गढ़मुक्तेश्वर से प्राथमिक विद्यालय बहादुरगढ़ के प्रधानाध्यापक विशाल कुमार व प्राथमिक विद्यालय शाहपुर चौधरी के प्रधानाध्यापक लताफत अली। सिंभावली ब्लॉक से प्रधानाध्यापक मोहम्मद जफर व गुलशन रिफत धौलाना ब्लॉक से मोहम्मद तारिक आदि को नामांकन वृद्धि में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। अतिथि गणों एवं अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली में शामिल बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए रैली का शुभारंभ कराया गया। जनप्रतिनिधियों का सहयोग, समाज की सहभागिता प्राप्त कर शिक्षा के प्रति जन जागरण के माध्यम से सत प्रतिशत नामांकन के लक्ष्य को पूरा करना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। खंड शिक्षा अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर द्वारा सभी अतिथि गणों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी देशराज वत्स, मनोज कुमार, योगेश गुप्ता व पंकज चतुर्वेदी द्वारा महत्वपूर्ण भूमिकाओं का निर्वाह किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में एसआरजी भरत शर्मा जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा व ब्लॉक व्यायाम शिक्षिका सरिता चौधरी, एआरपी आकिब बिलाल, अभिमन्यु, कुलदीप कुमार द्वारा कार्यक्रम का सफल आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक मंत्री योगेंद्र कुमार, नीलम शर्मा, सरस्वती, बिना सिंह, सोनीका, नीलम त्यागी, मानसी अरोड़ा, बृजेश, ललित, नरेंद्र, अमित व अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन संजय शर्मा व अंजू आजाद द्वारा किया गया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























