
सांसद अरुण गोविल को उत्कृष्ट सांसदों में मिला स्थान, बधाई देने वालों का सिलसिला जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ हापुड़ लोकसभा सांसद Arun Govil – सांसद को फेम इंडिया मैगज़ीन एवं एशिया पोस्ट सर्वे द्वारा देश के उत्कृष्ट सांसदों में स्थान दिए जाने पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। सांसद अरुण गोविल ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सबसे ज्यादा प्रश्न उठाकर अपने क्षेत्र की समस्याओं को ही नहीं बल्कि देश की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया है।
इस अवसर पर बोलते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजेंद्र पंसारी ने कहा कि यह हमारे लिए सोभाग्य का विषय है। पहले तो हमे सांसद के रूप में भगवान राम का किरदार निभाने वाले सांसद अरुण गोविल मिले है और यह हमारे क्षेत्र का सौभाग्य है कि सांसद को जो सामान मिला है वह एक हमारी लोकसभा की लिये गौरव की बात है। इस अवसर हर्ष व्यक्त करनें वालो में जिला महामंत्री कपिल सिंघल SM, व्यापारी नेता सुमित अग्रवाल पवन निर्वाण मोहन सिंह सनी ठाकुर नरेश गुर्जर शिवम चौहान दीपांशु गर्ग अमित कुमार शर्मा मुदित गोयल मनोज तोमर प्रिंस आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG

























