
हापुड़ जिले में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे यूपीडा पर ग्राम हिम्मतपुर से एन०एच०-9 तक अंडरपास या पूल देने की मांग
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हूण के नेतृत्व में बुधवार को किसानो ने एक ज्ञापन देकर गंगा एक्सप्रेसवे के हिम्मतपुर में अंडरपास या पूल बनाने की मांग की है।
गंगा एक्सप्रेस वे मेरठ के ग्राम बिजौली जनपद मेरठ से हापुड़ जनपद को होते हुए प्रयागराज तक बन रहा है, जिसमें जनपद मेरठ से गंगा एक्सप्रेसवे के सहारे हापुड़ जिले सर्विस रोड भी बनाई जा रही है, परन्तु हापुड़ जनपद के गांव हिम्मतपुर में नम्बर 33.850 से नम्बर 34.650 तक रेलवे लाइन होने के कारण अंडरपास या पूल नहीं बनाया गया है, इस पर हिस्से पर अंडरपास या पूल के न बनने के कारण हापुड़ व मेरठ जनपद के करीब 50 से 60 गांव के किसानो का आवागमन एन०एच 9 पर बाधित हो जायेगा क्योकि जिले के सभी सरकारी विभाग इसी मार्ग एन०एच० 9 पर जुडते है तथा जिले की दोनो कृषि मण्डिया भी इसी मार्ग से जुडती है। इस अंडरपास या पूल का ना बनने से उद्योगीकरण भी इस क्षेत्र का नहीं हो पायेगा व भविष्य में सरकारी योजना भी लागू नहीं हो पायेगी। एन०एच० 9 पर गंगा एक्सप्रेसवे के साथ साथ कोई अन्य समुचित मार्ग व्यवस्था नही है। अंडरपास या पूल न बनने से इस क्षेत्र का विकास भी पिछड जायेगा। क्षेत्र के समस्त किसानो ने अंडरपास या पूल बनाए जाने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की है। अंडरपास या पूल ना देने पर समस्त क्षेत्र का किसान व मजदूर आन्दोलन के लिये मजबूर होगा, ओर आने वाले 2027 के चुनाव का बहिष्कार करेंगे।मांग है कि ग्राम हिम्मतपुर से एन०एच०-9 पर जाने के लिये अंडरपास या पुल बनाया जाये ताकि हापुड़ जनपद व मेरठ जनपद के 50-60 गावों की जनता को इस मार्ग की सुविधा प्राप्त हो सके।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






















