
वे बदमाश नहीं पुलिस थी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ से 27 अप्रैल को एक युवक को कुछ बदमाशों द्वारा जबरन कार में डाल कर ले जाने को घटना पर कहा है कि कार सवार बदमाश नहीं बल्कि जनपद गौतमबुध्दनगर के थाना कासना की पुलिस टीम थी, जो युवक को पिस्टल के बारे में पूछताछ के लिए साथ ले गई थी।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव जरीठी मार्ग निवासी ब्रह्मपाल सिंह ने हापुड़ कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसका भतीजा अरुण जेटली बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गांव मंडावरा में रहता है। वह अपने दोस्त तनिष्क और सिद्धार्थ के साथ 27 अप्रैल को हापुड़ से अपने घर लौट रहा था। शाम करीव चार बजे वह कोतवाली क्षेत्र के तहसील चौराहे के निकट बुलंदशहर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर पानी पीने के लिए रुका था। इसी दौरान एक कार में सवार तीन आरोपी वहां पहुंचे और भतीजे को जबरन कार में डालकर ले गए। दोस्तों ने विरोध किया, लेकिन आरोपी उन्हें धक्का देकर फरार हो गए।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




















