
👁 38 views Views
ई-रिक्शा चालक ने स्वचालित फाटक में मारी टक्कर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की रेलवे रोड पर मंगलवार की सुबह ई-रिक्शा की टक्कर से स्वचलित रेलवे फाटक में खराबी आ गई जिसकी वजह से रेलवे कर्मियों के फाटक को दुरुस्त करने में पसीने छूट गए। तीन घंटे तक जाम की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान लोग धूप में खड़े दिखाई दिए।
रेलवे रोड पर स्थित रेलवे एरिया में एक ई-रिक्शा चालक ने बैरियर में टक्कर मार दी जिसकी वजह से फाटक का सिस्टम बिगड़ गया और आवागमन ठप हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद फाठक को दुरुस्त किया गया। हालांकि इस बीच राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






















