
थूक कर रोटी सेकने वाले कारीगर के खिलाफ कार्रवाई की मांग
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुक्तेश्वर में शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी सेकने वाले कारीगर की वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने नाराजज़गी ज़ाहिर की है जिन्होंने बाबूगढ़ थाना पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान उन्होंने थाने में तहरीर भी दी।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव मुक्तेश्वर में 19 अप्रैल 2026 को लीलू का विवाह था। मेहमानों को भी आमंत्रण दिया गया। इसी बीच रोटी बनाने वाला व्यक्ति रोटी पर थूक कर उसे तंदूर में लगाने लगा जिसकी वीडियो पास खड़े लोगों ने कैद कर ली। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्रवासी नाराज हो गए और उन्होंने तुरंत कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बबलू, मुनेंद्र, शेखर, अंकित, राजेंद्र सिंह आदि ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399

























