
अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में भगवान परशुराम मंदिर निकट भैरों मंदिर दिल्ली रोड रामलीला ग्राउंड अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर शस्त्र और शास्त्र के प्रणेता, भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव समस्त ब्राह्मण समाज जनपद हापुड़ द्वारा बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
आयोजन के मुख्य आकर्षण:
भव्य शोभायात्रा: जन्मोत्सव के दिन दोपहर 2 बजे कला मंदिर भगवान परशुराम मंदिर निकट भैरव मंदिर रामलीला ग्राउंड दिल्ली रोड से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गोपाल वाटिका फ्रीगंज रोड पर सम्पन्न हुई।
पूजन एवं महाआरती: शोभायात्रा के पूर्व भगवान परशुराम जी का विधि-विधान से पूजन किया गया और महाआरती की गई।
प्रसाद वितरण एवं भंडारा: कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों के लिए महाप्रसाद (भंडारा) की व्यवस्था की गई।
समिति का संदेश: समस्त ब्राह्मण समाज जनपद हापुड़ ने बताया कि, “भगवान परशुराम मात्र एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के प्रेरणा स्रोत हैं। उनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और ज्ञान की रक्षा करने की सीख देता है।” उन्होंने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाए।
आयोजक एवं संयोजक – समस्त ब्राह्मण समाज जनपद हापुड़:- डॉ संजीव पंडित राहुल शर्मा वेद वरुण शर्मा प्रवीण शर्मा विकी शर्मा विराट शर्मा विकास शर्मा डॉ करुण शर्मा वासुदेव शर्मा मित्र प्रसाद काफिले देवी प्रसाद तिवारी सुधीर शर्मा गुड्डू शर्मा के सी पांडे महेंद्र शर्मा संजीव शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288

























