
👁 29 views Views
स्कूली बच्चों ने हाई टेंशन लाइन बदलने की डीएम से लगाई गुहार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला राजीव विहार व मस्जिद पूरा में घरों के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन को हटाने की मांग स्कूली बच्चों ने की। बच्चे डीएम से गुहार लगा रहे हैं कि हाई टेंशन लाइन से हुए नुकसान से अवगत करा रहे हैं।
स्कूली बच्चों का कहना है कि घरों के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से जान माल की भारी हानि हो चुकी है और उन्हें छत पर जाने से भी डर लगता है। हाई टेंशन लाइन को घरों के ऊपर से हटकर राहत दिलाई जाए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























