
दीपांशु के सिर की हड्डी कई टुकड़ों में टूटी, हड्डी रिपेयर कर चिकित्सकों ने पेट में रखी, तीसरे ऑपरेशन की तैयारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में 5 जून की रात को दीपांशु उर्फ पाशु पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दीपांशु की हालत गंभीर बनी हुई है जिसके सिर की हड्डी कई टुकड़ों में टूट गई है। चिकित्सकों ने उसको रिपेयर करके दीपांशु के पेट में रख दिया है जिससे वह आसानी से जुड़ सके। अब दो हफ्ते बाद पेट से निकाल कर हड्डी को फिर से सिर में लगाया जाएगा। इसके लिए तीसरे ऑपरेशन की तैयारी है। चिकित्सकों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही दीपांशु के स्वास्थ्य में सुधार होगा। दीपांशु का उपचार मेरठ मेडिकल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में फैजान और अरमान को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है और दो अन्य आरोपियों दानिश और असद को भी दबोचा है। तीन अन्य आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हो सकेगी।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























