
गंगापुल पर गहरे गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा पुल की जर्जर सड़कों के कारण लोग बेहद परेशान हैं। जर्जर सड़कों की वजह से कभी भी हादसा हो सकता है लेकिन संबंधित विभाग मामले में हाथ पर हाथ धरे बैठा है। गंगापुल का बड़ी संख्या में लोग इस्तेमाल करते हैं। रविवार को पितृ विसजर्नी अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन गंगा पुल पर गहरे-गहरे गड्ढे की वजह से हादसे की संभावना बनी हुई है। फर्राटे से सड़क पर दौड़ने वाले वाहन जब गंगा पुल पर पहुंचते हैं तो वाहन हिचकोले खाते हैं। साथ ही कई बार वाहन अनियंत्रित भी हो जाता है। ऐसे में लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत करें जिससे हादसे को टाला जा सके।
सेनेटरी से जुड़ा सारा सामान खरीदने के लिए पहुंचे श्री महालक्ष्मी ट्रेडर्स के यहां: 7668389606
























