हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बारिश होने की वजह से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं, दूसरी तरफ मूसलाधार बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीलीभीत रेलखंड में हो रही बारिश के कारण रेलवे ट्रैक के नीचे की मिट्टी बह गई है। जिसके कारण पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस दो दिन तक निरस्त करने के बाद अब इसे इज्जतनगर रेलवे स्टेशन तक चलने का रेलवे ने निर्णय लिया है।
आपको बता दें कि दिल्ली से टनकपुर को जाने वाली पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन प्रत्येक सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार व रविवार को होता है। वहीं, टनकपुर से दिल्ली को जाने वाली पूर्णागिरि शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार शनिवार व रविवार को होता है। यह ट्रेन जनपद हापुड़ के रेलवे स्टेशन पर ठहराव के बाद अपने गंतव्य की ओर रवाना होती है लेकिन पीलीभीत रेलखंड में मूसलाधार बारिश की वजह से रेलवे ट्रैक की मिट्टी बह गई है जिससे दो दिन पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बंद रहा लेकिन रेल यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन को इज्जतनगर रेलवे स्टेशन तक चलने का निर्णय लिया है। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि बारिश के कारण रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जिन्हें दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है साथ ही रेल यात्रियों की स
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























