हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात के मौहल्ला कृष्णानगर में रविवार की सुबह एक 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले 45 वर्षीय मनोज कुमार की पत्नी उसके छोड़ कर चली गई थी। वह अपनी मां, छोटे भाई के परिवार के साथ मौहल्ला कृष्णानगर के टैगोर वाली गली में रहता था। पारिवारिक लोगों का कहना है कि मनोज अत्यधिक शराब पीने का आदि था। रविवार की सुबह 45 वर्षीय मनोज कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवारजनों ने थाना हापुड़ देहात पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने एक कमरे से मनोज का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बड़े भाई दीपचंद ने रिपोर्ट दर्ज करने हेतु पुलिस को तहरीर दी है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























