सर्दी में मरने वालों की संख्या दो गुना हुई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में गत एक पखवाड़ा में सर्दी में मरने वालों की संख्या दो गुनी हो गई है। बृजघाट गंगा तट पर अंतिम संस्कार हेतु लाए गए शवों की संख्या से यह पता चलता है।
नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक बृजघाट गंगा किनारे आमतौर से 15-20 शवों का प्रतिदिन अंतिम संस्कार होता है, परंतु गत एक पखवाड़े में यह संख्या बढ़कर 30 से भी अधिक हो गई है। इसके अतिरिक्त जनपद के शहरी व ग्रामीण इलाकों में स्थानीय शमशान घाटों पर होने वाले शवों के अंतिम संस्कार अलग है।
चिकित्सकों ने परामर्श दिया है कि इस हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में मधुमेह, दिल, ब्लड प्रैशर के मरीज घरों से न निकले और सर्दी से बचकर चिकित्सक के अनुसार दवाएं लेते रहें।
SPECIAL DISCOUNT: कपड़ों पर 50% तक की छूट: 9410442142





















