
हादसे में मरने वाले दोस्तों की संख्या पहुंची दो, दो की हालत गंभीर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में जोगीपुरा-दस्तोई मार्ग पर रविवार को हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है जबकि दो दोस्त अभी भी गंभीर रूप से घायल है जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला मजीदपुरा निवासी 25 वर्षीय रियाजुद्दीन उर्फ राजू, सोनू, मोहल्ला शिवगढ़ी का गुलफाम उर्फ भूरे और त्रिलोकीपुरम का इजराइल रविवार को एक ही बाइक पर सवार होकर मेरठ रोड से जोगीपुरा दस्तोई मार्ग की ओर जा रहे थे। बाइक तेज गति में थी। इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। सड़क हादसा इतना जोरदार था कि चारों युवक उछल गए और सड़क पर जा गिरे। चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और घायलों को पुलिस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने रियाजुद्दीन को मृत घोषित कर दिया जबकि सोनू की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। गुलफाम और इज़राईल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























