
जमानत मिलते ही शिकायतकर्ता को दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के उपेड़ा के रहने वाले एक व्यक्ति को न्यायालय में विचाराधीन आपराधिक मामले में आरोपी ने जमानत मिलते ही पीड़ित को धमकी दी है और अंजाम भुगतने के लिए कहा है। पीड़ित की शिकायत पर एसपी के आदेश पर बाबूगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव उपेड़ा के रहने वाले सुधीर कुमार त्यागी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर बताया कि एक आपराधिक प्रकरण का शिकायतकर्ता है जिसकी विवेचना बाबूगढ़ थाने में चल रही है। मामले में आरोपी भानु त्यागी ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उसके बाद उसे जमानत मिल गई। अब आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए भानु त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





















