हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा से शादी से आए फोटोग्राफर पर चार लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित को बेहोशी की हालत में आरोपी जंगल में फेक कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जिसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है।
गांव सिखेड़ा निवासी बबलू ने बताया कि उसका भाई विनोद कुमार फोटोग्राफी की दुकान करता है। छह मार्च की रात को उसका भाई सिंभावली की सुभाष विहार कॉलोनी में आयोजित शादी समारोह में वीडियोग्राफी करने के लिए गया था। वहां से जाने के दौरान कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर चार युवकों ने उसके भाई को रोक कर धारदार हथियार से हमला किया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और पीड़ित लहूलुहान हो गया। इसके बाद घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। पीड़ित की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537


























