हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव सपनावत में स्थित मां नगरकोट कांगड़ा धाम मंदिर में भक्त 14 जनवरी को भगवती संकीर्तन जागरण में शामिल होकर मां भगवती चौकी और माखन पिंडी के भव्य दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान विशेष आरती भी की जाएगी।
आपको बता दें कि मां नगरकोट कांगड़ा धाम सेवा संस्थान जनपद हापुड़ के सपनावत में स्थित मां नगरकोट कांगड़ा धाम मंदिर के मंदिर प्रांगण में मां भगवती संकीर्तन जागरण का आयोजन करने जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया की 14 जनवरी दिन शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे से ज्योति प्रचंड कर शाम 7:00 बजे मैया के विशेष पिंडी दर्शन और आरती की जाएगी। इस दौरान भगवती संकीर्तन जागरण का आयोजन भी किया जाएगा। विशेष आकर्षण का केंद्र भगवती मां श्री ब्रजेश्वरी देवी के माखन और मेवा द्वारा निर्मित दिव्य पिंडी के दर्शन होंगे। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे दिल से मां से कुछ मांगता है। मैया उसे कभी निराश नहीं करती। इस दौरान मास्क लगाना अनिवार्य होगा व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।





















