👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में इन दिनों सिर दर्द से परेशान लोग बिना चिकित्सक की सलाह के सीटी स्कैन करा रहे हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। बेवजह और बिना सलाह के सिटी स्कैन कराना लोगों की बीमारी का कारण बन सकता है। हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी के अधीक्षक दिनेश खत्री का कहना है कि ऐसा करना लोगों के जी का जंजाल बन सकती है।
बता दें कि इन दिनों लोगों को सिर में दर्द हो रहा है। ऐसे में डॉक्टर से परामर्श लिए बिना ही सिर का सीटी स्कैन करा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सीटी स्कैन कराने से पहले चिकित्सक से परामर्श अवश्य कराना चाहिए। डॉक्टर का परामर्श न लेना बीमारियों को न्योता देना है।






















