👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बछलौता में एक ग्रामीण के साथ मारपिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि बछलौता निवासी मनोज कुमार शर्मा पुत्र फूलचंद शर्मा का आरोप है कि उसके पड़ोसियों ने उसके साथ अभद्रता की और उसके घर से दरवाजे पर आकर मारपिटाई की। विरोध करने पर तमंचा तान दिया और धमकियां देने लगे। इस दौरान पीड़ित घायल हो गया, जिसका कहना है कि उस पर आरोपियों ने लगातार वार किए। तहरीर के अनुसार आरोपियों ने पीड़ित की पत्नि के साथ भी अश्लील हरकत की। मनोज ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Car AC की सर्विस पर पाएं लेबर पर 50% छूट: 7417094122
























