
👁 59 views Views
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के ग्राम नान में हरेंद्र कुमार शर्मा के मकान की प्रथम मंजिल पर बनी रसोई में खाना बनाते समय शनिवार को एलपीजी सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, जो होटल में प्रशिक्षण दे रहे थे, तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
फायर सर्विस टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने फायर सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पा लिया था। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग बुझने के बाद फायर सर्विस यूनिट आवश्यक कार्रवाई पूरी कर फायर स्टेशन हापुड़ के लिए रवाना हो गई।




















