सॉफ्टवेयर बेचने के नाम पर साइबर ठगों ने ठगे 4.40 लाख












सॉफ्टवेयर बेचने के नाम पर साइबर ठगों ने ठगे 4.40 लाख

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। साइबर ठगों द्वारा अब सॉफ्टवेयर बेचने के नाम पर 4.40 लाख हड़पने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। साइबर क्राइम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मोहल्ला जगदीशपुम के अयान अंसारी ने बताया कि काफी समय से वह शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करते आ रहे हैं। 5 जून 2023 को उनके पास अज्ञात नंबर से कॉल आए। कॉल पर बात कर रहे व्यक्ति ने बताया कि वह एफटीएक्स ट्रेडिंग कंपनी का कर्मचारी है। उसने पीड़ित से फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनी में रुपए निवेश करने के लिए कहा। आरोपी ने बताया कि उसकी कंपनी सॉफ्टवेयर तैयार करती है। उसने पीड़ित से फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनी में निवेश करने के लिए कहा। कंपनी के जरिए ट्रेडिंग करता है तो उसे ट्रेडिंग अकाउंट में 40,000 से कम रुपए रखने होंगे। कंपनी का सॉफ्टवेयर स्वयं ट्रेडिंग कर शेयर मुनाफे के साथ बेच देगा। सॉफ्टवेयर की कीमत 25000 बताई थी। आरोपी ने 10 सॉफ्टवेयर डिस्काउंट के साथ 1,00,000 रुपए में देने की बात कही। आरोपी ने बताया कि अगर पीड़ित उनके खाते में रुपए ट्रांसफर कर देगा तो सॉफ्टवेयर पर 10 ट्रेडिंग अकाउंट खोलकर उसे दे देंगे। झांसे में आकर पीड़ित ने सॉफ्टवेयर खरीदने के लिए अपने बैंक खाते में कुल 4.40 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी सॉफ्टवेयर देने के नाम पर पीड़ित को टालने लगे। इसके बाद पीड़ित ने कंपनी के विभिन्न नंबरों पर कॉल की। कॉल पर अंकित, मुस्कान, रक्षा, एंथोनी और प्रशांत से बात हुई। जल्द सॉफ्टवेयर देने की बात कर उसे टरका दिया लेकिन कोई सॉफ्टवेयर नहीं मिले। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की। उसके पश्चात साइबर क्राइम थाने ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर







  • Related Posts

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित एकेपी कॉलेज के पीछे शीतला माता मंदिर के पुजारी की पत्नी…

    Read more

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    🔊 Listen to this अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के गढ़ के अधिशासी अभियंता सूर्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि
    error: Content is protected !!