
एक दिन के चेयरमैन बने मो. आरिफ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विश्व मजदूर दिवस के उपलक्ष्य पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक अनोखी पहल करते हुए और मजदूरों का मनोबल बढ़ाने के लिए मोहल्ला निवाजीपूरा निवासी एक बेलदार मजदूर मौ आरिफ को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश का चेयरमैन नियुक्त किया गया जिन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ-साथ फूलो की माला बूका शाँल उढाकर व नियुक्ति पत्र देकर नये चेयरमैन मौ आरिफ का स्वागत अभिनंदन किया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद हापुड़ के ब्रांड एंबेसडर मो दानिश कुरेशी , उप निरीक्षक अभिषेक यादव व कोषाध्यक्ष डॉ दिलशाद अली, मौ अहमद, उप प्रबंधक वसी मोहम्मद, आरिफ चौधरी खालिद जिलानी, वहाब अब्बासी, अरशद कुरैशी, अनमोल, मशरूर सलमानी, रहीसुद्दीन सैफी, साजिद आदि उपस्थित रहे
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























