
सम्पूर्ण समाधान दिवस,तीनों तहसीलों में आई 152 शिकायतें,24 का मौके पर निस्तारण
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील दिवस में कुल 62 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 8 का मौके पर जिलाधिकारी द्वारा निस्तारण कराया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद जैसी समस्याएं आई l जिस पर जिला अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित जनपदीय सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायत का समाधान पूर्ण गुणवत्ता से किया जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उनका निस्तारण समय सीमा के अंदर करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, पुलिस क्षेत्र अधिकारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसी क्रम में तहसील दिवस गढ़मुक्तेश्वर की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी द्वारा तहसील दिवस में प्राप्त 52 शिकायतों में से 11 का मौके पर निस्तारण किया गया l इसी क्रम में तहसील धौलाना में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में प्राप्त 38 शिकायतें में से 05 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है l
वाजिब दामों पर खरीदें कृषि यंत्र: 6395956868























