
पतंगों का क्रेज़ घटा, 50% तक मांग में आई गिरावत
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में पतंग का क्रेज अब कम होता जा रहा है। पिछले 48 वर्षों से पतंग का कारोबार कर रहे कारोबारी ने बताया कि उनकी तीसरी पीढ़ी अब पतंग के कारोबार में लगी है लेकिन बच्चों में आजकल मोबाइल का क्रेज़ काफी ज्यादा है जिसकी वजह से धूप से बचने के लिए वह ऐसी में बैठकर फोन चलाते हैं। ऐसे में पतंग के कारोबार पर करीब 50% तक असर हुआ है। हापुड़ के बाजार बजाजा में पतंग का कारोबार करने वाले अमीन ने बताया कि उनके परिजन करीब 48 साल से पतंग का कारोबार कर रहे हैं। उनके यहां पर हर वैरायटी की पतंग उपलब्ध है लेकिन पिछले कुछ वर्षों से पतंग का कारोबार घटता जा रहा है।
अमीन ने बताया कि लोगों में पतंग का क्रेज़ काफी कम होता जा रहा है। पहले तो रक्षाबंधन से दो महीने पहले ही लोग पतंग खरीदते थे लेकिन अब बिक्री में गिरावट आई है। लोगों में पतंगबाजी का घटता क्रेज़ कोरोना के बाद से अधिक बढ़ गया है। बच्चे अब फोन में गेम खेलना पसंद करते हैं जिसकी वजह से पतंग का कारोबार प्रभावित है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
























