
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव धनौरा में एक गोवंश सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस दौरान उसके पेट में काफी ज्यादा चोट आई। हादसे के दौरान पेट फट गया जिसके बाद गौ सेवक मौके पर पहुंचे जिन्होंने कड़ी मशक्कत के पश्चात थाना पुलिस के सहयोग से गोवंश का उपचार कराया।
राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के जिलासचिव आकाश बैनीवाल की सूचना मिली कि ग्राम धनौरा में एक गौवंश का रोड एक्सीडेन हो गया है। तत्काल जिला सचिव अपनी टीम को ले कर मौके पर पहुंचे। जिलासचिव ने थाना देहात प्रभारी विजय कुमार गुप्ता को भी सूचना दी। थाना प्रभारी स्वयं मौके पर पहुंचे और जिलासचिव के साथ मिलकर गाय का उपचार कराया। इस दौरान रितेश, गिहार, क्रिश त्यागी, दीपांशु, वेद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926























