
👁 11 views Views
गौसेवकों ने बीमार गाय को गौशाला भेजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के इंद्रगढ़ी फाटक के पास एक गोवंश बीमार अवस्था में थी। तभी लोगों ने गौ सेवकों को मामले से अवगत कराया जिन्होंने मौके पर पहुंचकर गाय को गौशाला भिजवाया। हिन्दू रक्षा दल के आकाश बैनीवाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि इंद्रगढ़ी फाटक के पास एक गली में एक गौ माता गंभीर हालत में बीमार पड़ी हुई है। मौके पर आकाश अपनी टीम के साथ पहुंचे और गौ माता को उपचार हेतु सुरक्षित गौशाला भिजवाया। इस दौरान रिशु प्रजापति प्रियांशु मोहित ठाकुर रोहन गिहार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

























