
गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत गौ भक्तों ने किया प्रदर्शन
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत जिला हापुड़ से एकत्रित लाखों नागरिकों के हस्ताक्षर भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा राज्यों के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को सोमवार को ज्ञापन प्रेषित किए गए।
अभियान की प्रमुख मांग है कि गौमाता को संवैधानिक रूप से “राष्ट्रमाता” अथवा “राष्ट्र-आराध्य” का सम्मान प्रदान किया जाए तथा संपूर्ण भारत में प्रभावी और समान गौ संरक्षण कानून लागू किया जाए।
अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, कृषि, पर्यावरण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और विश्व कल्याण से जुड़ा व्यापक जनहित का विषय है। उनका विश्वास है कि गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति, जैव विविधता और सतत विकास को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
अभियान के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि सरकार इस जनभावना और प्रस्तुत हस्ताक्षरों पर सकारात्मक विचार करती है तो यह देश के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस विषय पर अपेक्षित निर्णय नहीं लिया जाता, तो सनातन परंपरा के अनुसार गौभक्त शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माध्यमों से जनजागरण, प्रार्थना और तपस्या का क्रम आगे भी जारी रखेंगे। उनका विश्वास है कि गौमाता के आशीर्वाद और जनसमर्थन से भविष्य में गौ संरक्षण संबंधी प्रभावी कानून बनने का मार्ग प्रशस्त होगा।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























