👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के परिषदीय स्कूलों का समय बदल गया है। इसके पश्चात सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई होगी। इससे पहले स्कूल का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक था।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने बताया कि 18 अप्रैल को तापमान बढ़ने के कारण स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए जनपद के परिषदीय स्कूलों का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक किया गया था लेकिन फिलहाल मौसम ठीक है जिसके चलते स्कूलों का समय बदल दिया गया है जहां सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक पढ़ाई होगी।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878























