हापुड़, सीमन/अशोक तोमर/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की चारों निकायों के लिए 11 मई को सुबह 7:00 बजे मतदान शुरू होगा। ऐसे में बुधवार को पोलिंग पार्टियां हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी स्थल से रवाना होने लगी। करीब सुबह 8:00 बजे पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हुई। आपको बता दें कि हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का कहना है कि सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। जो संवेदनशील इलाके हैं वहां पर अधिक संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने बीएसएफ के साथ जगह-जगह रूट मार्च भी किए हैं।

मतदान कर्मियों को सुबह 7:00 बजे नवीन मंडी स्थल पहुंचने के निर्देश दिए गए थे जिसके पश्चात करीब 8:00 बजे पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का सिलसिला शुरू हुआ। पुलिस बल भी यहीं से रवाना किया जाएगा। हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, सीडीओ प्रेरणा सिंह, हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के साथ-साथ सीएमओ डॉ सुनील कुमार त्यागी, सीएफओ मनु शर्मा व अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी इस दौरान मौजूद रहे।
हापुड़ जनपद में चार निकाय हैं जिनमें से तीन नगरपालिका तथा एक नगर पंचायत है जिनके अध्यक्ष पद के लिए कुल मिलाकर 33 प्रत्याशी मैदान में खड़े हैं जिनकी किस्मत करीब तीन लाख 47 हजार मतदाताओं के हाथों में है।
50% DISCOUNT in ADMISSION FEE: Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX & XI: 8938050065























