#DM HAPUR
#राज्य निर्वाचन आयोग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान हेतु मंगलवार की शाम को चुनाव प्रचार थम गया, परंतु जनपद हापुड़ में इसका खुला उल्लंघन देखने को मिला है। निकाय चुनाव में चेयरमैन पद के प्रत्याशियों व सदस्यों के समर्थकों ने रात भर गली-मौहल्लों में खूब प्रचार किया और लोगों के मकानों की दीवारों को पम्पलेट, स्टीकर, पोस्टर आदि से चिपका कर बदरंग कर दिया, जब लोग सुबह सोकर उठे तो मुख्य द्वारों को बदरंग देख कर अचंम्भित हो गए। बुधवार की सुबह भी अखबारों में पम्पलेट, पोस्टर व बैलट पेपर नमूना रखे हुए निकले।
पम्पलेट, स्टीकर, पोस्टर, बैल्ट नमूना तो आचार संहिता के सबसे बड़े उल्लंघन कर्ता थे। इन पर प्रिंटिंग प्रैस, संख्या आदि अंकित नहीं थे। ऐसे प्रत्याशियों के विरुद्ध जिला प्रशासन व राज्य निर्वाचन आयोग को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। बुधवार की रात प्रत्याशियों के लिए कड़ी अग्नि परीक्षा की घड़ी होगी। यह रात एक ऐसी रात होगी जब प्रत्याशी जीत की राह को सुगम बनाने के लिए हर समभव कदम उठा सकता है। उपहार आदि वितरित होने की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























