👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कोरोना की तीसरी लहर में वायरस का नया स्वरूप ज्यादा घातक साबित नहीं हो रहा लेकिन इससे गले को काफी नुकसान पहुंचा रहा है। नया वायरस सिर्फ गले तक ही पहुंच पा रहा है और इसी स्तर पर संक्रमित भी कर रहा है। बीमारी से उबरने के बाद भी मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। कम से कम 7 से 10 दिन स्वस्थ होने में लग रहे हैं जिससे गले की समस्या लेकर मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। सामान्य दिनों में खांसी संबंधी मरीज 100 से 120 पहुंचते थे लेकिन यह संख्या बढ़कर 600 तक पहुंच गई है। मौसम बदलना भी इसका एक कारण माना जा रहा है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288























