👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में कोरोना ने धीरे-धीरे अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. कोरोना ने जिले के एसीएमओ समेत पांच को अपनी चपेट में ले लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एसीएमओ हापुड़ डॉ प्रवीण शर्मा समेत पांच संदिग्धों की रिपोर्ट आरटी पीसीआर लैब से पॉजिटिव प्राप्त हुई है जिन्हें आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग सभी पर नजर रखे हुए हैं. जनपद हापुड़ में कोरोना की चौथी लहर के दौरान 51 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 35 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 16 का उपचार जारी है.
देश-दुनिया में कहीं भी भेजे राखी, DTDC को बस कॉल करें: 9837660486

























