
संविदा कर्मचारियों के बैंक खातों पर ठेकेदार का कब्जा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ में ठेकेदार के माध्यम से संविदा कर्मचारी तैनात हैं, जिनमें से सर्वाधिक सफाई कर्मचारी है। इन सफाई कर्मचारियों का जिम्मा डोर टू डोर कूड़े का कलेक्शन करके गंतव्य तक पहुंचना है। यह सफाई कर्मचारी ठेकेदार के उत्पीड़न के शिकार हैं।
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लगे सफाई कर्मचारियों ने डरते हुए बताया कि उन्हें हर माह 8-9 हजार रुपए वेतन के रूप में ठेकेदार देता है। ठेकेदार ने ही उनका बैंक खाता एक बैंक में खुलवाया हुआ है। मानदंडों के अनुसार उनके खाते में पैसा आता है और यह पैसा कितना होता है उन्हें पता नहीं है। ठेकेदार के कब्जे में ही उनके बैंक एटीएम है। ठेकेदारी ही एटीएम से उनके खाते से पैसे निकालता है और फिर उन्हें 8-9 हजार रुपए के करीब दिए जाते हैं।
सफाई कर्मचारियों के बैंक खातों पर पूरी तरह कब्जा होने से उनमें रोष व्याप्त है। आशंका है कि ठेकेदार अन्य संविदा कर्मचारियों के साथ भी ऐसा करते होंगे। नगर उपभोक्ता संघ हापुड़ के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने सूबे के मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर इस सनसनीखेज घोटाले तथा संविदा कर्मचारियों के उत्पीड़न व शोषण की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया है और पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है।
मेरठ स्वीट्स से बनवाएं स्पेशल भाजी बॉक्स: 9897693627

























