
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही पर घर में घुसकर नाबालिग से अश्लील हरकतें करने का आरोप, एसपी ने जांच के दिए आदेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने उसके दामाद का ऑटो क्षतिग्रस्त करने के साथ-साथ नाबालिग बेटी से अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। मामले में हापुड़ के कप्तान ने जांच के आदेश दिए हैं।
हापुड़ की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके दामाद ने किस्तों पर ऑटो खरीदा था जिसे वह उसके घर के बाहर खड़ा करता है। वहीं पास में पुलिस लाइन में तैनात तो सिपाही अपनी सास के मकान में परिवार के साथ रहता है। अक्सर थ्री व्हीलर को लेकर विवाद करता रहता है। दो दिन पहले सिपाही ने घर के बाहर खड़े थ्री व्हीलर के टायर में चाकू मार कर उसे फाड़ दिया और छत और सीटों को भी क्षतिग्रस्त किया। जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और अपना रौब दिखाया। मामले की महिला ने शिकायत की तो आरोपी सिपाही ने जबरन घर में घुसकर नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील हरकतें की और उसे जमीन पर गिराकर पीटा। बताया जा रहा है कि इस दौरान घर में कोई मौजूद नहीं था। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले में हापुड़ के कप्तान ने जांच के आदेश दिए हैं।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























