
हापुड़ में PWD के निरीक्षण भवन के फ्रंट पर बहुमंजिले व्यवसायिक भवन का निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण में बढ़ रही लिफाफा कलचर के कारण हापुड़ में अवैध निर्माण जोरों पर है। ताजा मामला बुलंदशहर रोड पर पीडब्लूडी के निरीक्षण भवन के निकट एक बहुमंजिले निर्माणाधीन व्यवसायिक भवन का सामने आया है। जहां पीडब्लूडी के निरीक्षण भवन के फ्रंट पर एख बहुमंजिले भवन का निर्माण तेजी से हो रहा है। PWD के अफसर आंखें मूंदे है।
सूत्र बताते हैं कि पीडब्लूडी के निरीक्षण भवन के एक दम निकट निर्माणाधीन भवन में भूतल पर दुकानें बनाने का मानचित्र स्वीकृत कराया गया है। उसके बाद लिफाफा कलचर के बल पर चार मंजिले भवन का निर्माण तेजी से हो रहा है। भवन के प्रथम, द्वितीय व तृतीय तल को 6-6 फुट सड़क की ओर हवा में अतिक्रमण करके बिल्डिंग को आगे की ओर बढ़ाया गया है। भवन के प्रथम, द्वितीय व तृतीय तल के छज्जे पर दीवार खड़ी की जा रही है और नहीं कोई सेट बैक छोड़ा गया है। यानी कि नियमों को ताक पर रखकर रिश्वत के बल पर व्यवसायिक भवन के निर्माण को गति दी जा रही है।
खास बात तो यह है कि भवन स्वामी एचपीडीए से नक्शा स्वीकृत पता रहा है परंतु प्राधिकरण के इंजीनियर ने अभी तक मौके का मुआयना करके प्राधिकरण में यह सर्वे रिपोर्ट दाखिल नहीं की है कि उसके द्वारा अमुक तिथि को निर्माणाधीन भवन का मुआयना किया गया। बिल्डिंग स्वामी ने दिल्ली और लखनऊ में हुए भीषण अग्निहोत्री से कोई सबक नहीं लिया है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि भवन में लम्बा- चौड़ा बैसमेंट भी बनाया गया है जिसका व्यवसायिक उपयोग किया जाएगा। भवन में आपातकाल परिस्थितियों से निबटने की फिलहाल कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
व्यवसायिक भवन के निर्माण के लिए यह जरुरी है कि सड़क के मध्य से 70 फुट की दूरी पर निर्माण होगा और सेटबैक छोड़ा जाएगा।
निर्माणाधीन भवन के पास ही लोक निर्माण विभाग का निरीक्षण भवन है जो भवन के कारण दब गया है। भवन स्वामी ने पीडब्लूडी विभाग से कोई नो ओबजेक्शन प्रमाण पत्र नहीं लिया है।
प्राधिकरण को इस ओर ध्यान देकर प्रभावी कदम उठाने चाहिए और राजस्व हानि को रोका जाए।
#HPDA
#U.P GOVERMENT
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























