👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति जनपद हापुड़ के लिए कार्यकारिणी निम्न प्रकार घोषित की गई। सर्व श्री कौशल प्रताप सिंह-जिलाध्यक्ष, मिथुन गुर्जर एडवोकेट-जिला महासचिव, पवन चौधरी-जिलाध्यक्ष, रेनू आर्य-महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, शिवानी रंजन-जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ।
समिति की एक बैठक रविवार को श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी लाल बैंसला के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर सतीशचंद्र नागर, फूल सिंह, गोपी चंद पवार, महीपाल आर्य, अतुल पवार आदि उपस्थित थे।

























