
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि मैं कांग्रेस का समर्पित कार्यकर्ता
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):कांग्रेस हापुड के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने सोमवार को गांव सिखैडा में आयोजित”संगठन सृजन अभियान” की एक बैठक में कहा कि मैं कांग्रेस का एक समर्पित कार्कर्ता हूं।
बैठक में AICC आब्जर्वर चेतन चौहान, PCC ऑब्जर्वर नरेंद्र चौहान और पंकज तेजानिया भी पहुंचे। AICC ऑब्जर्वर चेतन चौहान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। अगर 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनानी है तो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है तो 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सर्वाधिक सीटों से जीतकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता में लाना ही होगा। उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। अब समय आ गया है कि 12 साल के वनवास और सूखेपन को 2027 के विधानसभा चुनाव में खत्म किया जाए। चेतन चौहान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान की बैठक का उद्देश्य हर जनपद में जाकर लोगों के बीच यह पता करना है कि क्या आप मौजूद पार्टी के जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के कामकाज से संतुष्ट है या नहीं, अगर नहीं है तो आप किसे जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष चुनना चाहते हैं?
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि आज ग्राम सिखेड़ा में मेरा पदभार संभालने के बाद से ग्राम सिखेड़ा में चौथी बैठक हो रही है। मैं जब भी ग्राम सिखेड़ा में आता हूं यहां आकर लोगों का बेशुमार प्यार और समर्थन मुझे और मेरी पार्टी को मिलता है इसके लिए मैं उनका दिल से आभारी हूं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए जिलाध्यक्ष का पद कोई महत्व नहीं रखता है। मैं अध्यक्ष रहूं या ना रहूं मैं पार्टी का सिपाही हूं और राहुल गांधी जी की टीम का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं। जब भी आप लोग मुझे यहां बुलाएंगे या पार्टी का कोई निर्देश मुझे मिलेगा। मैं हमेशा पार्टी की सेवा में समर्पित मिलूंगा। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट शहज़ादा चौधरी ने किया।
बैठक मे
शहर अध्यक्ष इरफान अहमद, पंडित अरविंद शर्मा, रजनीश त्यागी, मुकेश कौशिक, जितेंद्र नागर, बिजेन्द्र त्यागी, डॉक्टर शोएब, गौरव गर्ग, अमित अग्रवाल, नरेश भाटी, लाल बहादुर, मोहम्मद नफीस, एडवोकेट फुरकान, मोहम्मद अनस, गुलफाम अली, आमिर मलिक, मजहर खान, सफ़दर खान, आदेश शर्मा, गोपाल भारती, महबूब अली आदि लोग मौजूद रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)




















