हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापन दिवस के उपलक्ष्य में मारवाड़ इंटर कॉलेज पिलखुवा में छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता जिला संयोजक तुषार भारद्वाज कार्यक्रम संयोजक प्रांत सह संयोजक जिज्ञासा आयाम संदीप विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य राजेश यादव मौजूद रहे। मुख्य वक्ता तुषार भारद्वाज ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद साल भर छात्रों के बीच में कार्य करती है। पर्यावरण और पंछियों के लिए आए दिन नए-नए आयाम चलाती रही है। साल भर एबीवीपी छात्रों की निस्वार्थ भाव से सेवा करती आई है और उसके साथ-साथ देश में पंछी एवं पर्यावरण के लिए भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों को जागरूक करने का कार्य करती है। वहीं संदीप ने छात्रों को एबीवीपी से जुड़ने के फायदे के बारे में छात्रों को जागरूक किया और उनसे आग्रह किया कि वह जीवन में एक बार अखिल भारतीय धरती पर जरुर जुड़े। प्रधानाचार्य राजेश यादव ने कहा एबीवीपी विश्वास देश पर्यावरण छात्रों एवं पंछियों के लिए कार्य करती आई है और मैं एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को 76 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई देता हूं।
ऑफर: ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के : 7906867483

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























