
प्राइवेट चीनी मिलों द्वारा Bulk Consumer को सरकार द्वारा तय किये गए रेटों से ऊँचे दामों पर बेचने के कारण खुले बाजार में चीनी की कमी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान जनपद हापुड के चीनी व्यापारियों ने शुक्रवार को गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र तेवतिया को एक ज्ञापन देकर सरकार से चीनी का और अतिरिक्त कोटा जारी करने की मांग की है ताकि बाजार पर नियंत्रण रखा जा सके।उन्होने बताया कि देश में चीनी के स्टॉक सीमित रह जाने के कारण सरकार ने चीनी का कोटा सितम्बर महीने से 15-15 दिन का कर दिया है व थोक विक्रेताओं की स्टॉक लिमिट 1000 कुंतल व समय सीमा 15 दिन कर दी है। इसके साथ ही मिलों को निर्देशित किया गया है कि वो खुले बाजार में सादी व रिफाइंड चीनी क्रमशः @4500/- व @4600/- + GST की दर पर विक्रय करें।
सरकार ने सितम्बर का कोटा पहले 15 दिन का 13 लाख टन व अगले 15 दिन का 13.50 लाख टन दिया था। डिमांड बढ़ने पर अक्टूबर के पहले 15 दिन का कोटा बढाकर 14 लाख टन दिया गया। इसके बावजूद बाजार में चीनी की उपलब्धता बहुत कम हो गयी है।
इसका मुख्य कारण है कि सरकार द्वारा Bulk Consumer के लिए चीनी विक्रय का ना तो कोई रेट निर्धारित किया है और ना ही कोई मात्रा तय की है। इस वजह से अधिकांश प्राइवेट चीनी मिलवाले अपने-2 कोटे की अधिकतम मात्रा खुले बाजार में ना बेच कर सरकार द्वारा निर्धारित दर से @300/- से @500/- प्रति कुंतल बढाकर Bulk Consumer को बेच रहे हैं जिससे खुले बाजार में चीनी की शॉर्टेज हो रही है।
व्यापारियों ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से ये अनुरोध है कि त्यौहार की डिमांड को देखते हुए Bulk Consumer के लिए भी चीनी विक्रय के रेट व मात्रा निर्धारित की जाये एवं चीनी का अतिरिक्त कोटा दिया जाये जिससे खुले बाजार में चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर आशीष गर्ग, रामावतार गर्ग, बृजभूषण कंसल , आमिर चौधरी, लियाकत अली , तनु गोयल , विनय यादव ,जयंत प्रजापति, अमरीश जी , सुनील कंसल पलवाड़े वाले , नरेश मीरारेती , वरुण गुप्ता , अंकित गोयल , रुचिर गुप्ता ,सचिन रस्तोगी ,कादिर अली, अनुराग जी , नन्ने सिंह आदि उपस्थित थे।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739





















