
हापुड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी हाऊस अरेस्ट
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश त्यागी को दिल्ली कूच से पहले ही शुक्रवार को नजरबंद कर दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि दिल्ली के जंतर मंतर पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के साथ सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन के जरिए अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया गया।
उससे देश भर के करोड़ों कांग्रेसी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावनाओं को गहरा आघात लगा है। लेकिन सुबह ही उन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा घर पर ही नजर बंद कर दिया गया।
उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी सरकार के इस रवैया को लेकर कड़ी शब्दों पर निंदा करती है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





















