
सड़क बनने के तीन दिन बाद ही हुए गड्ढे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित असौड़ा की पुलिया से ब्रेनवेब्स इंटरनेशनल स्कूल तक लगभग 500 मीटर सड़क का हाल ही में निर्माण किया गया था जिसपर कुछ ही समय में गड्ढे होने लगे हैं। ऐसे में आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैभव गोयल, भूपेंद्र त्यागी व जोगिंदर त्यागी ने निर्माण की गुणवत्ता की जांच के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को शिकायत पत्र लिखा है। साथ ही मामले में उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि सड़क का निर्माण तीन-चार दिन पहले ही पूर्ण हुआ है। सड़क जगह-जगह से टूटने लगी है। क्षतिग्रस्त सड़क के कारण लोगों को परेशानी तो हो ही रही है। साथ ही भ्रष्टाचार की बू आ रही है। सड़क निर्माण के कुछ दिन के भीतर सड़क का इस तरह जर्जर होना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई और जांच की मांग की है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179





















