
लायंस क्लब हापुड़ स्टार द्वारा अन्नपूर्णा सेवा कार्यक्रम आयोजित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पितृपक्ष के पवित्र और मोक्षदायी अवसर पर लायंस क्लब हापुड़ स्टार परिवार द्वारा हनुमान मंदिर, कलेक्टर गंज एवं रेलवे स्टेशन, हापुड़ पर अन्नपूर्णा सेवा कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही श्रद्धा भाव से किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल भोजन कराना नहीं, बल्कि मानव सेवा के माध्यम से अपने पितरों की आत्मा की शांति और उनके प्रति सच्ची श्रद्धा व सम्मान अर्पित करना रहा।
इस अवसर पर जरूरतमंदों, असहाय एवं राहगीरों को प्रेमपूर्वक भोजन कराकर सेवा, करुणा और सामाजिक संवेदनशीलता का अनुपम संदेश दिया गया। क्लब के सभी सदस्यों ने इस भावना को हृदय से आत्मसात किया कि किसी भूखे को भोजन कराना केवल दान नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारा परम कर्तव्य है। जब किसी जरूरतमंद के चेहरे पर भोजन पाकर मुस्कान आती है, तो वही मुस्कान हमारी सेवा की सबसे बड़ी सार्थकता बन जाती है।
लायंस क्लब हापुड़ स्टार का मानना है कि पितरों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि दिखावे में नहीं, बल्कि अच्छे कर्मों, निःस्वार्थ सेवा और परोपकार में निहित है। अन्नदान से बड़ा कोई दान नहीं। यह ऐसा पुनीत कार्य है जो न केवल जरूरतमंद के जीवन में राहत देता है, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और अपनत्व की भावना को और अधिक मजबूत करता है।
क्लब अध्यक्ष लायन अंकुर बंसल, सचिव लायन विशाल मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष लायन सचिन गुप्ता एवं मेम्बरशिप चेयरपर्सन लायन राजीव गर्ग, लायन अरविंद सिंगल, लायन पवन सिंगला, लायन अंकित सिंघल, लायन अंकुर गोयल, लायन समीर गर्ग, लायन विशु अग्रवाल आदि सदस्य इस पुनीत सेवा कार्य में उपस्थित रहे। सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का क्लब की पीएसटी टीम द्वारा हृदय से आभार व्यक्त किया गया। क्लब ने संकल्प लिया कि लायंस क्लब हापुड़ स्टार भविष्य में भी इसी प्रकार समाजसेवा के कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करने और मानवता की सेवा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




















