
👁 9 views Views
हापुड़: कुचेसर रोड चोपला के पास मिला वाटर स्नेक, सुरक्षित रेस्क्यू किया
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में कुचेसर रोड चोपला के पास वाटर स्नेक (पानी में रहने वाला सांप) दिखाई देने से लोगों के होश उड़ गए। सांप दिखाई देने की सूचना के बाद उसका रेस्क्यू किया गया। सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की प्रक्रिया अपनाई गई, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सांप को भी नुकसान न पहुंचे। वनकर्मी रवि कुमार ने कड़ी मशक्कत के बाद वाटर स्नेक सांप को पकड़ा और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464





















