
टूरिस्ट बस का टायर बदल रहे परिचालक को कैंटर ने कुचला, मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर के पास टूरिस्ट बस का टायर बदल रहे हेल्पर को मौके से गुजर रहे कैंटर ने टक्कर मार दी जिससे हेल्पर की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को मामले से अवगत कराया।
मामला गुरुवार का है जब राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर के पास टूरिस्ट बस का टायर पंचर हो गया जिसके बाद बस का परिचालक टायर बदल रहा था। तभी पीछे से आए कैंटर ने परिचालक को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























