हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की प्रीत विहार में स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया पार्क अक्सर चर्चाओं में रहता है। यह पार्क इस बार गंदे शौचालयों को लेकर सुर्खियों में आया है। पार्क जितना सुंदर है उतना उसका शौचालय गंदा है जो कि स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहा है। महिलाओं और बच्चों के साथ आने वाले लोगों की इन गंदे शौचायलों को लेकर यहां मौजूद कर्मचारियों से अक्सर बहस होती रहती है। सोमवार को मामले से जुड़ा एक वीडियो सामने आया जिसमें पार्क पहुंचे लोगों ने शौचालयों से जुड़ी तस्वीर को दिखाया।
पार्क में मौजूद शौचालयों के हालात बेहद खराब है। टूटा यूरिनल, गंदगी इस बात को बता रही है कि सिर्फ कागजों में ही इनका रख रखाव किया जा रहा है। गंदगी इतनी है कि किसी को इंफेक्शन भी हो सकता है। जब यहां आने वाले लोगों ने इसका विरोध किया तो कर्मचारी कैमरा देखर मुंह छिपाने लगे।
चरक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में दाखिला शुरु, कॉल करें: 9560205965






















