👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गांव बक्सर के रहने वाले जयसिंह ने थाने में अपने बेटों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि उसके दोनों पुत्र नशे के आदी हैं जो अक्सर उसके साथ अभद्रता करते हैं और गाली-गलोच कर मार पिटाई करते हैं।
तहरीर के बाद पुलिस ने दोनों बेटों को हिरासत में लेकर समझाया और उसके बाद छोड़ दिया। पीड़ित पिता का कहना है कि उसके बेटे निर्वस्त्र होकर बदतमीजी भी करते हैं जिन्होंने घर में बंधी दोनों बकरियों को खोल दिया। पिता ने थाने में तहरीर देकर दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























